राशिफल 28 फ़रवरी 2026 (राशिफल )
राशिफल (राशिफल ) 28 फ़रवरी 2026
मेष
भाग्य आपके साथ है खुद की मेहनत भी महत्वपूर्ण होगी। दिन फायदेमंद रहेगा।कारोबारी इस दौरान काम के मामलों में नए अवसर को पाने के लिए मेहनत भी करेंगे। घरेलू जीवन में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है।
वृषभ
थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, घर के कामों की अधिकता होने से कुछ न कुछ बातें परेशानी दे सकती हैं। इस समय जल्द ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है किसी न किसी काम में बेहतर परिणाम दिखाने वाला होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
मिथुन
इस समय चंद्रमा का गोचर द्वादश होने से आप के खर्चों की स्थिति अचानक से बढ़ सकती है। दिन थोड़ा मिलाजुला सा रह सकता है।कामकाज में आप व्यस्त ही रहने वाले हैं। काम के मामले में आप टाइम मैनेजमेंट को अगर अपनाते हैं तो स्थिति अनुकूल रहेगी।
कर्क
रिश्तों को लेकर मजबूती आएगी और साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है।दिन बेहतर हो सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपके निर्णय सही साबित होंगे।
सिंह
दिन क्रिएटिव कामों में मन लगेगा, वैसे इस समय पर मन बाहरी लोगों पर ज्यादा लगा रहेगा या कोई न कोई काम ट्रैवल से जोड़ सकता है। कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य के बारे में सोचें और सही दिशा में कदम बढ़ाएं।
कन्या
कामकाजी मामलों में प्रगति हो सकती है बस इस समय भागमभाग अधिक रहेगी। दिन यात्रा और सामाजिक कनेक्शन के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।स्वास्थ्य को लेकर कुछ हल्की परेशानियां हो सकती हैं पर बड़ों की ओर से सहायता मिलेगी।
तुला
व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन का फायदा उठाना होगा। दिन फाइनेंस मामलों में अच्छा रहेगा।इस दौरान किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से भी लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक
मेहनत रंग लाएगी और सफलता मिलेगी। करियर दिशा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन का सबसे अच्छा पहलू यह होगा कि आप किसी पुराने रिश्ते में सुधार ला सकेंगे।
धनु
दिन परिवार और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत कोशिशें करनी होंगी। कामकाजी जीवन में नयापन और प्रगति का संकेत मिल सकता है, पर इस दौरान कुछ गुप्त विरोधियों का हस्तक्षेप चिंता बढ़ा सकता है।
मकर
इस समय सहभागियों की ओर से हेल्प मिलेगी पर ध्यान रखें की कोई भी बात बड़ी न बने। दिन कुछ आपसी बातों में लंबी चर्चा का कारण बन सकता है।संकल्प शक्ति पर काम करें जिससे आप किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं।
कुंभ
इस टाइम पर कर्ज लेने या बैंक से जुड़े काम अपना असर आपके जीवन पर डाल सकते हैं। दिन कुछ खर्चों से भरा रह सकता है। कामकाजी दबाव भी महसूस हो सकता है लेकिन आप अपनी कुशलता से स्थिति को संभाल पाएंगे।
मीन
कोई एक्टिविटी में शामिल होने की अच्छी स्थिति भी बन रही है। दिन घर के कामों में तो लगा होगा पर कुछ बातों में बच्चों की ओर से बड़ों को सुकून मिल सकता है। यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है और इस दौरान कुछ नई जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय





