उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर में सेल के सोलर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी

गौतमबुद्ध नगर में सेल के सोलर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन , ये सारे निवेश उस क्षेत्र में हो रहे हैं, जो ज़ेवर कहलाता है। आज से 9 वर्ष पहले ज़ेवर नाम का ज़ेवर था, लेकिन वास्तव में जंगलराज था…. मैं यहां के नागरिकों का धन्यवाद देता हूँ कि उनकी जिजीविषा थी कि वह यहां रहकर जूझते हुए जीविका चला रहे थे। सरकार द्वारा नितांत उपेक्षित, अपराध का गढ़, कोई सुनने वाला नही था। आज भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहीं बनकर तैयार हुआ, कमर्शियल फ्लाइट 15 जून से प्रारंभ हो गई है। पहली फ्लाइट में यहीं का अन्नदाता किसान यहां से बैठकर सीधे लखनऊ मेरे आवास पर आए थे। मैंने उन किसानों के खुशी से चेहरे देखे थे। आज जेवर मंगल ही मंगल कर रहा है, भारत की अर्थव्यवस्था का ज़ेवर बन गया है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button