पंजाब

Gurdaspur Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

गलत दिशा से आ रही कार बनी हादसे की वजह, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Punjab:पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ( Road Accident)में दो युवकों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, दोनों युवक काम खत्म कर मोटरसाइकिल( Road Accident)से वापस लौट रहे थे। जब वे कलानौर रोड पर कोटला मुगला गांव के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार चालक कथित रूप से तेज गति से वाहन चला रहा था और गलत दिशा में आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की बाद में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात कार चालक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। साथ ही आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button