उत्तर प्रदेश

आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, निर्भीक, प्रलोभनमुक्त, सकुशल  सम्पन्न कराने के दिये दिशा निर्देश !

लखनऊ: 11 मार्च, 2024 – भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से  आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में  कार्यरत आईएएस, आईपीएस, आईआरएएस (आईटी)/आईआरएएस (सी  एण्ड आईटी)/आईआरएएस केन्द्रीय प्रेक्षकों की वर्चुअल ब्रीफिंग बैठक की।   वर्चुअल बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री  नवदीप रिणवा व आयोग द्वारा नामित सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक तथा  व्यय प्रेक्षक सहित कुल 65 केन्द्रीय प्रेक्षकों ने सोमवार को डायल यूपी 112  भवन के सभागार से वर्चुअल प्रतिभाग किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, निर्भीक, प्रलोभनमुक्त, सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिये गये। मा0 आयोग द्वारा प्रयुक्त होने वाले आईटी एप्पलीकेशन एवं ईवीएम तथा वीवीपैट से संबंधित  जानकारी व निर्देश भी दिए गये।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button