देहरादून

ग्राफिक एरा के छात्रों ने दिया मतदान जागरूकता का संदेश !

देहरादून -: ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने दो स्कूलों में नुक्कड़ नाटक करके मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने मतदान की अहमियत समझाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने धरमपुर के श्री गोवर्धन सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की अहमियत समझाई ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में सुधार कराने, पते में परिवर्तन करवाने तथा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.)अभियान के उद्देश्य, पात्रता मानदंड और निर्धारित समय सीमा के बारे में भी जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट और राज्य निर्वाचन आयोग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट की हेड डा. ताहा सिद्दीकी के साथ डा. हिमानी बिंजोला, नवनीत गैरोला, अमन दुबे, बीएलओ कुलदीप सिंह कंडारी और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button