बडी खबरेंराष्ट्रीयव्यापार

पेंशन सेक्टर में 100% FDI पर सरकार का विचार

PFRDA एक्ट में संशोधन संभव, संसद के अगले सत्र में आ सकता है बिल

Lifestyle:भारत में पेंशन सेक्टर(पेंशन सेक्टर ) FDI 100% करने को लेकर सरकार विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के तहत पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में विधेयक संसद के अगले सत्र में पेश किया जा सकता है। यह कदम बीमा क्षेत्र के अनुरूप होगा, जहां पहले ही 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी जा चुकी है।

फिलहाल पेंशन क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 49 प्रतिशत है। प्रस्तावित बदलाव के तहत पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) अधिनियम, 2013 में संशोधन किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि यह संशोधन मानसून या शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, प्रस्तावित बिल में एनपीएस ट्रस्ट को PFRDA से अलग करने का प्रावधान भी शामिल हो सकता है।

वर्तमान में एनपीएस ट्रस्ट के कार्य और जिम्मेदारियां 2015 के नियमों के तहत निर्धारित हैं। भविष्य में इसे किसी धर्मार्थ ट्रस्ट या कंपनी कानून के अंतर्गत लाने पर भी विचार किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से पेंशन क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ेगा और निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button