main slideव्यापार

Gold Price Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े भाव

15% इंपोर्ट ड्यूटी लागू होने के बाद महंगा हुआ गोल्ड, चांदी और प्लैटिनम के दाम भी चढ़े

New Delhi:  देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद New Delhi से लेकर Chennai तक सराफा बाजार में गोल्ड के दामों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया।

14 मई 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत लगभग 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है।

सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा प्लैटिनम पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है। नई दरें 13 मई 2026 से लागू हो चुकी हैं।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आयात शुल्क बढ़ने और रुपये में कमजोरी आने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया, जिससे आयात लागत और बढ़ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार करता दिखा, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि बढ़ी हुई कीमतों का असर शादी और त्योहारों के सीजन में मांग पर भी पड़ सकता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button