केंद्र शामली पर स्पेशल एजुकेटर का समावेशी शिक्षा पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण हुआ !

शामली – : ( शोभित वालिया) -: समग्र शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र शामली पर स्पेशल एजुकेटर का समावेशी शिक्षा पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण हुआl राज्य परियोजना कार्यालय के आदेश अनुसार जनपद शामली में दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा को सुगमता से पूर्ण करने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र शामली पर पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा क्रॉस डिसेबिलिटी सुगम्यता एवं समावेशी शिक्षा में आईसीटी का प्रयोग विषय पर स्पेशल एजुकेटर का प्रशिक्षण चल रहा था आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल एवं जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की उल्लेखनीय है l
जनपद में दिव्यांग शिक्षार्थियों को मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए समग्र शिक्षा का कार्यक्रम गतिमान है जिसके अंतर्गत जनपद में तैनात 11 स्पेशल एजुकेटर दृष्टि बाधित श्रवण बाधित एवं बहुत दिव्यांकथा से ग्रसित बालकों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं वर्तमान समय में समेकित शिक्षा में आईसीटी के प्रयोग एवं क्रॉस डिसेबिलिटी द्वारा नवाचार किया जा रहे हैं समग्र शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्षा के इन्हीं बिंदुओं पर BRC शामली पर एसआरजी सचिन कुमार तथा स्पेशल एजुकेटर अखिलेश आनंद ने सभी पांचो विकास क्षेत्र में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर को पांच दिवस तक प्रशिक्षण प्रदान किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने समीक्षा करते हुए स्पेशल एजुकेटर को अच्छा कार्य करने एवं दिव्यांग विद्यार्थियों की सेवा के लिए प्रोत्साहित कियाl साथ ही जिला समन्वयक श्री जितेंद्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी स्पेशल एजुकेटर को निर्देश दिए गए कि अपना-अपना कार्य पूर्ण निष्ठा, मनोयोग एवं सजगता के साथ करें तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी बिंदुओं को आत्मसात करने के उपरांत यह ट्रेनिंग समस्त प्रधानाध्यापक को दी जाए l पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर चंद्रवीर, सचिन कुमार, संतोष रानी, अनिल कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र, दीपचंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
