खेलदिल्ली

ENG W vs IND W Live Streaming: इंग्लैंड से पहले टी20 में भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, कब और कहां मुकाबले को देखे पाएंगे लाइव

 नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है। भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसका पहला मुकाबला चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाना है।

टीम इंडिया ने अपने घर पर पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप नाम किया था। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट की भी चैंपियन बनना चाहेगी। इस सीरीज का समापन 2 जून को होगा और उसके बाद 12 जून से महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। ऐसे में भारत के पास अपने आपको इंग्लैंड की परिस्थितियों में परखने का बेहतरीन मौका है। आइए आपको बताते हैं कि इस मुकाबले में भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला 28 मई यानी आज खेला जाएगा। ये मैच चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड पर होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 11 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 10:30 पर होगा।

कहां पर देख सकते हैं मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस टी20 मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर हिंदी में देख सकते हैं। इसके अलावा अगर मुकाबले को मोबाईल फोन पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। यहां पर आप मुकाबले का मजा ऑनलाइन ले सकते हैं।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 – 28 मई 2026, चेम्सफोर्ड
  • दूसरा टी20 – 30 मई 2026, ब्रिस्टल
  • तीसरा टी20 – 2 जून, टॉनटन

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button