Punjab:जालंधर के खुरला किंगरा स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में एक डीएसपी का बेटा भी शामिल था।
सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे ब्लैक एक्टिवा पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने महज 2 मिनट में 6 लाख 27 हजार 700 रुपये लूट लिए। एक आरोपी ने पिस्टल दिखाकर कैशियर को धमकाया, जबकि दूसरा नुकीले हथियार के साथ खड़ा रहा।
वारदात के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था और अंदर 3 कर्मचारी व 3 ग्राहक थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर लिया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।




