लखनऊ

समाजवादी पार्टी में दर्जनों महिला अधिवक्ताओं ने ली सदस्यता

लखनऊ -:  समाजवादी महिला सभा की एक बैठक सूरजपुर में जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों महिला अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने समाजवादी महिला सभा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एडवोकेट ललिता यादव और संजीदा बेगम को जिला उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट ज्योति भड़ाना, एडवोकेट नीतू यादव को जिला सचिव व एडवोकेट सोनम यादव को सह सचिव मनोनीत किया।

इस मौके पर डॉ शशि यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है और उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। आज सरकार में बैठे लोग महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है, पार्टी ने सत्ता में रहते महिलाओं और बेटियों के हित के लिए शानदार काम किये गये थे। इस मौके पर एडवोकेट शिमला सागर एडवोकेट नीलम वर्मा, एडवोकेट पूजा कुमारी, एडवोकेट डोली शर्मा, एडवोकेट उदिता गुप्ता, समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट अजय यादव, एडवोकेट के.के. भाटी, एडवोकेट दीपक यादव, एडवोकेट रोहन वर्मा, एडवोकेट रिंकू यादव एडवोकेट रितेश रावल, एडवोकेट गौरव भारद्वाज, एडवोकेट अविनाश ठाकुर, एडवोकेट कपिल गौतम आदि मौजूद रहे।

डॉक्टर शशि यादव महिला समाज के उत्थान के लिए लगातार सेवा में तत्पर हैं। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाती नजर आ रही हैं। वे समाज की हर महिला को अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं और निजी पारिवारिक जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर महिलाओं की आवाज़ बनने का कार्य करती हैं। पूरे गौतम बुद्ध नगर में उन्होंने घर-घर तक महिलाओं की समस्याओं और अधिकारों की आवाज़ पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। डॉक्टर शशि यादव न केवल एक संवेदनशील व्यक्तित्व हैं, बल्कि महिलाओं के लिए संघर्ष करने वाली एक सशक्त और प्रेरणादायक महिला भी हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button