उत्तराखंडदेहरादून

साहस को दून पुलिस का सलाम: महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर बच्चों को एसएसपी ने किया सम्मानित !

देहरादून -: डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दीये से पास बैठी महिला की जैकेट में लग गई थी आग, पास से गुजर रहे दो बच्चों ने अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आग को बुझाकर बचाई महिला की जान। एसएसपी देहरादून ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। 21 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक ऑफिस के बाहर बैठी महिला की जैकेट में ऑफिस के बाहर जल रहे एक दीये से अचानक आग लग गई।

मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों प्रणवत सिंह (15 वर्ष) और दिवजोत सिंह (10 वर्ष) ने बुद्धिमत्ता और साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया, जिससे महिला की जान बच सकी। एसएसपी देहरादून ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बहादुर बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button