उत्तराखंड

​आपदायां मुख्यमंत्रीः साक्षात् देवदूतः!इगास पर्व पर रुद्रप्रयाग जाकर आपदा पीड़ितों से की भेंटवार्ता !

रुद्रप्रयाग -:  1 नवंबर 2025 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की और राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत सहायता प्रदान की जाए और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड निर्माण, ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण और गांव तक दोपहिया वाहन आवाजाही हेतु मोटर सड़क निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने छेनागाड़ बाजार को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए और आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के लिए मुआवजा देने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित राहत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button