राष्ट्रीय
पुलिस प्रशासन के मुद्दे पर ममता सरकार पर हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पुलिस प्रशासन के मुद्दे पर राज्य की ममता सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि राज्य में पुलिस का शासन है जिसने अत्यंत असंवैधानिक स्वरूप धारण कर लिया है। धनखड़ ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संगठनों से स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “आईएस तथा आईएएस एसोसिएशन इस स्थिति पर ध्यान दें।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में ममता सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, “राजनीतिक निष्पक्षता, कानून और संविधान का शासन खतरे में है। राज्य में पुलिस का शासन है जिसने अत्यंत असंवैधानिक रुख अख्तियार कर लिया है।”
