उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी) का 03 व 04 अप्रैल, 2026 प्रयागराज का भ्रमण !

लखनऊ:- ( 02अप्रैल 2026 ) -: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 03 व 04 अप्रैल को जनपद प्रयागराज के अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमो मे बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होगें। श्री केशव प्रसाद मौर्य 3 अप्रैल को लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.25 सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचेगे,
उसके बाद पार्टी कार्यालय मे नव नियुक्त पदाधिकारियों ( महानगर, गंगापार एवं यमुनानगर ) के साथ भेंट वार्ता करेगे। अपराह्न 01.45 बजे 571 बाघमबरी गद्दी, अल्लापुर, प्रयागराज (निकट दिव्यभा डिग्री कॉलेज) श्री विनय कुमार मिश्रा (सिन्टू) जी, पार्षद के आवास जायेंगे।

उसके बाद सर्किट हाउस प्रयागराज जायेंगे। अपराह्न 4.30 बजे होटल कंफर्ट इन, कूपर रोड़, सिविल लाईन्स, प्रयागराज मे पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के अन्तर्गत सिविल लाईन्स मण्डल कार्यशाला का उ‌द्घाटन एवं प्रथम सत्र सरकार की उपलब्धियों पर उ‌द्बोधन देंगे और अपराह्न 5.25 बजे ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मन्दिर, इण्टर कालेज ज्वालादेवी परिसर, ताशकन्द मार्ग, सिविल लाइन्स, प्रयागराज मे विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

रात्रि विश्राम सर्किट हाउस प्रयागराज मे करेंगे। श्री मौर्य 4 अप्रैल को पूर्वाह्न 10.00 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज मे विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक करेगे |

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button