पंजाब

CM’s Big Announcement:गांवों से हटेंगे बिजली के खंभे,देश का पहला अंडरग्राउंड पावर मॉडल

384 बिजली खंभे हटाकर बिछाई जाएंगी भूमिगत केबल, पंजाब बनने जा रहा ‘Pole-Free Villages’ वाला पहला राज्य

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM’s Big Announcement)ने राज्य को देश का पहला “खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य” बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए अपने पैतृक गांव सतौज में अंडरग्राउंड बिजली परियोजना की शुरुआत की। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव से 384 बिजली खंभे हटाए जाएंगे और बिजली की सभी प्रमुख लाइनें भूमिगत की जाएंगी।

करीब 8 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना में 7 किलोमीटर हाई टेंशन लाइन, 9.5 किलोमीटर लो टेंशन लाइन और 41 किलोमीटर सर्विस केबल भूमिगत बिछाई जाएगी। परियोजना के तहत 800 घरों को नए नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा ग्रामीण मॉडल होगा, जहां ट्रेंचलेस ड्रिलिंग तकनीक से बिना सड़कें तोड़े अंडरग्राउंड बिजली केबल डाली जाएंगी।

बिजली हादसे और फसलों में आग की घटनाएं होंगी कम

CM मान ने कहा कि भूमिगत बिजली व्यवस्था से करंट लगने की घटनाएं, बिजली लीकेज और ट्रांसमिशन लॉस कम होंगे। तेज बारिश और आंधी के दौरान भी बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि गांव के तीन युवकों की बिजली हादसों में मौत हो चुकी है और यह परियोजना भविष्य में ऐसे हादसे रोकने की दिशा में बड़ा कदम है।

पूरे पंजाब में लागू हो सकता है मॉडल

सरकार का दावा है कि सतौज प्रोजेक्ट सफल रहने पर इसे पूरे पंजाब के गांवों में लागू किया जाएगा। इससे पंजाब देश का पहला आधुनिक ग्रामीण बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बन सकता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button