main slideबडी खबरेंराज्यहरियाणा

Bahadurgarh में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

हाईकोर्ट के आदेश पर DTP विभाग की कार्रवाई, विरोध के चलते एक घंटे रुका अभियान

Haryana:हरियाणा के Bahadurgarh में लाइसेंस्ड कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण (Bahadurgarh )के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। झज्जर रोड स्थित Omaxe City Bahadurgarh में डीटीपी विभाग की टीम ने अवैध कब्जों को हटाया।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया, जिसके चलते करीब एक घंटे तक अभियान को रोकना पड़ा। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने घरों के बाहर पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की थी, जिसे प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन की मौजूदगी में बाद में कार्रवाई फिर से शुरू की गई।

मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई Punjab and Haryana High Court के आदेशों के तहत की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

वहीं एटीपी सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई के दौरान पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा और आने वाले दिनों में शहर की अन्य लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button