तमिल वेब सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स से प्रभावित हुए बॉलीवुड सेलेब्स

अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम तमिल वेब सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस कड़ी में एसएस राजामौली, बोमन ईरानी, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार इस सीरीज के कायल हो गए हैं। आरआरआर के निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया और लिखा, पुष्कर और गायत्री ने अविश्वसनीय काम किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बधाई। इस पोस्ट में उन्होंने ताली बजाने वाला इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, बधाई हो टीम, सुजल- द वोर्टेक्स देखने का मौका मिला और बहुत अच्छा। विशाल ददलानी ने लिखा, वाह, शानदार शो, सच में। इसका हर एक सीन बेहद प्यारा है। सैम सी एस का बैकग्राउंड म्यूजिक अविश्वसनीय है। मेरे प्यारे दोस्तों पुष्कर, गायत्री और टीम द्वारा शानदार निर्देशन।
Hindustan Unilever : कंपनियों को रियायत देने संबंधी आदेश जारी, जाने क्या है खबर
प्राइम वीडियो पर सुजल-द वोर्टेक्स जरूर देखी जानी चाहिए!तमिल वेब सीरीज सुजल- द वोर्टेक्स में कथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रिया रेड्डी और राधाकृष्णन पार्थिबनलीड जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस समय यह सीरीज 240 देशों और क्षेत्रों में 30 से अधिक भाषाओं में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।


