देहरादून

सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख और पूर्व चेयरमैन , कुछ पार्टियां 5-6 लोगों के जुड़ने से टूटने लगती हैं, भाजपा हजारों को अपना रही है: महेंद्र भट्ट

देहरादून -: चमोली से ब्लॉक प्रमुख, सभासदों और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी पूर्व चेयरमैन ने सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित तीन चरणों के जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद ” महेंद्र भट्ट “  ने सभी नवागंतुकों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विकसित राज्य निर्माण के संकल्प में जुटने का आह्वान किया।

नए सदस्यों को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे जन कल्याणकारी कार्यों से जनता प्रभावित है। उन्होंने कहा, “आज प्रदेश टूटी-फूटी सड़कों से निकलकर विकास के हाईवे पर दौड़ रहा है। सरकार ने युवाओं, महिलाओं और वंचित समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अब समय है कि हम डबल इंजन सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर-घर पहुंचें।”

भट्ट ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सकारात्मक और देश निर्माण की राजनीति करती है, इसलिए यहाँ हजारों लोग जुड़ रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस विचारविहीन और सिद्धांतहीन हो चुकी है, जहाँ मात्र 5-6 लोगों के जुड़ने से ही पार्टी टूटने की कगार पर पहुंच जाती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सभी नए सदस्यों के राजनीतिक भविष्य का पूरा ध्यान रखेगी। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में चमोली से ब्लॉक प्रमुख  गणेश चंदोला , सभासद  दीपा मैंदौली, मंजिला देवी , जिला पंचायत सदस्य , बलवीर राम और कई क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से हरिद्वार के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन साधुराम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली।

इनमें मदन सिंह चौहान , रकम सिंह , संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार , जगत सिंह चौहान और महिला कार्यकर्ताओं में सोनी चौहान , बबीता चौहान व दुलारी प्रमुख रहे। देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता राजकुमार मौर्य , पंकज गुप्ता , राजीव मौर्या और  विजय बिष्ट सहित कई अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार , तरुण बंसल , कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत , कुलदीप बुटोला ,अशोक वर्मा ,सुभाष बड़थ्वाल और  राजेंद्र नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button