उत्तर प्रदेश

मिशन इसौली फतेह पर निकली भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी, क्षेत्र की राजनीति में बढ़ी हलचल !

सुल्तानपुर -: (इसौली ) -: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इसौली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबिता अखिलेश तिवारी ने “मिशन इसौली फतेह” का बिगुल फूंक दिया है क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहीं बबिता तिवारी को लोगों का व्यापक समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने वाली बबिता अखिलेश तिवारी ने अपने अभियान के दौरान कहा कि इसौल विधानसभा के विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और जनता भी अब विकास की राजनीति के साथ खड़ी दिखाई दे रही है

  “मिशन इसौली फतेह” अभियान के तहत बबिता तिवारी गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। क्षेत्र में जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बबिता अखिलेश तिवारी की सक्रियता ने इसौली की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है खासकर महिलाओं और युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता विपक्षी दलों की चिंता बढ़ा रही है

इस दौरान बबिता तिवारी ने कहा कि “इसौली की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का समय आ गया है। जनता का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है क्षेत्र में तेजी से बढ़ते जनसंपर्क अभियान और लगातार हो रही सभाओं ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार इसौली विधानसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button