संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी भाजपा सरकार – : लौटनराम निषाद

लखनऊ -: ( गोरखपुर ) -: खजनी (सु ) विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अनुराग मैरिज लॉन रापतपुर में बाबासाहेब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजू प्रसाद गौतम के संयोजकत्ब व विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में पीडीए सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गौशाईंगंज विधानसभा के प्रभारी/प्रत्याशी चौ. लौटनराम निषाद ने भाजपा सरकार को छात्र-नौजवान, किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति का विधान लागू करने के षड्यंत्र में जुटी हुई है।
- संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी भाजपा सरकार – : लौटनराम निषाद
- छात्र-नौजवान,किसान विरोधी है भाजपा सरकार
भाजपा हिन्दू-मुसलमान, यादव -गैर यादव,दलित -अतिदलित के नाम पऱ नफ़रत पैदा कर पीडीए की ताक़त को कमजोर कर सत्तासीन हुई है। छात्र -नौजवान, किसान व अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए पीडीए को मजबूत कर 2027 में पीडीए महानायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना आवश्यक है। उन्होंने गैर यादव पिछडी, अतिपिछड़ी, दलित जातियों के भाइयों का आह्वान करते हुए कहा कि यादव से ईर्ष्या नहीं, प्रतिस्पर्धा करों, जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। निषाद ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी संजय निषाद एन्ड फैमिली की प्रा. लि. पार्टी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ व भाजपा पर निषाद समाज के साथ वादाखिलाफ़ी करने व निषाद मछुआरों का अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज को मान सम्मान व अधिकार दिया जिसे भाजपा सरकार ने छीन लिया। नेताजी ने वीरांगना फूलन देवी को जीवन दान व सम्मान से जीने का अवसर दिया लेकिन वर्चस्ववादी भाजपा ने हत्या करा करा दिया।
जिला प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने सवाल करते हुए कहा कि क्या मंडल कमीशन (ओबीसी आरक्षण ) का विरोध किसी मुसलमान ने किया, जातिगत जनगणना,समानुपातिक हिस्सेदारी, ओवरलेपिंग व माइग्रेशन व यूजीसी का विरोध मुसलमानों ने किया? अगर पिछड़े दलितों के संवैधानिक अधिकार, भागीदारी, आरक्षण, प्रतिनिधित्व, जातिगत जनगणना व यूजीसी का विरोध मुसलमानों ने नहीं किया तो मुसलमान पीडीए के दुश्मन कैसे ? समाजवादी पार्टी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है तब से ओबीसी, एससी कोटे की खुलेआम डकैती व हकमारी की जा रही है, एनएफएस के माध्यम से हमारे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोफेसर बनने से रोका जा रहा है।यूपीएससी,यूपीपीसीएस आदि में वर्गवार साक्षात्कार के कारण वर्चस्ववादी साक्षात्कार टीम द्वारा ओबीसी,एससी,एसटी को कम अंक देकर नौकरी से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य एकलव्य का अंगूठा काटा,लेकिन आज उच्च पदों, संस्थाओं व साक्षात्कार टीम में बैठा द्रोणाचार्य पीडीए के बच्चों का अंक काटकर पीछे किया जा रहा है।
पीडीए सामाजिक न्याय सम्मेलन को प्रमुख रूप से समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र मौर्या, पूर्व प्रत्याशी रूपावती बेलदार, जिला महासचिव रामनाथ यादव, मिर्ज़ा कादिर बेग, विद्यासागर, अरबिंद उपेंद्रदत्त शुक्ला, राममिलन निषाद, लालजी यादव, संदीप धरकार, गोरखनाथ बेलदार, जीतेन्द्र यादव प्रधान, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव, कोदई यादव प्रधान,राजदेव निषाद,नीरज कन्नौजिया, छोटेलाल राजभर,रामप्रकाश शर्मा, अनिरुद्ध यादव,महेंद्र निषाद, राजेश भारती, विजय प्रकाश गोस्वामी, दीपनारायण यादव, रवि यादव, पंचम यादव देवेंद्र यादव आदि सहित हजारों प्रतिनिधि उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में आये पार्टी कार्यकर्ताओं, सेक्टर, जोन बूथ प्रभारी आदि के प्रति कार्यक्रम के आयोजक /संयोजक राजू प्रसाद गौतम आभार प्रकाश व संचालन विकास खंड अध्यक्ष केदारनाथ यादव ने किया और समाजवादी सांस्कृतिक गीत का प्रस्तुतिकरण आयु. सुषमा भारती ने किया।

