main slideअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा
हरियाणा में बड़ा एक्शन:घोटाले में 2 IAS अधिकारी सस्पेंड
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई, CBI जांच की सिफारिश
चंडीगढ़:चंडीगढ़ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। हरियाणा ( हरियाणा )सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में आर.के. सिंह और प्रदीप कुमार शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े बड़े घोटाले के सिलसिले में की गई है। आरोप है कि सरकारी विभागों के खातों से फर्जी डेबिट मेमो के जरिए करोड़ों रुपये निकाले गए। इस पूरे मामले में करीब ₹750 करोड़ की हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान इन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद सरकार ने तुरंत सस्पेंशन का फैसला लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की गहन जांच जारी है।
सरकार ने इस घोटाले की जांच CBI से कराने की सिफारिश भी कर दी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।