लखनऊ

भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के तहत रू,145 करोड़ से अधिक की लागत से होगा निर्माण : उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ :-  ( 01 जुलाई 2026 ) -: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के तहत ₹7,145 करोड़ से अधिक की लागत से 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबरई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी प्रदान करना उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय है। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे का एक प्रमुख हिस्सा है, जो प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, तेज आर्थिक गतिविधियों और सुगम परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी। यह ग्रीनफील्ड हाईवे आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हो सकेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। बेहतर सड़क संपर्क से उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और जन-जन तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक राजमार्गों का निर्माण ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के सतत विकास को समर्पित इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास पथ को और अधिक मजबूत एवं गति प्रदान करेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button