पंजाब

भगवंत मान का PM के खिलाफ बयान, मंच पर मौजूद थे बालियान .BJP हाईकमान के जवाब मांगने की होने लगी चर्चा !

मुजफ्फरनगर -: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान को राजनीतिक द्वंद्व में फंसा दिया है। मंच पर उनकी मौजूदगी और मौन धारणात्मक शैली को उनका विपक्षी खेमा पार्टी स्तर पर मुद्दा बना रहा है। चर्चा है कि संजीव बालियान से पार्टी नेतृत्व ने स्पष्टीकरण मांगा है कि आपने मंच से ही भगवंत मान के बयान का विरोध क्यों नहीं किया ? हालांकि बालियान का कहना है कि उनसे कोई जवाब नहीं मांगा गया है और उन्होंने मंच से ही भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था।

गत 29 मार्च को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने मेरठ के सकौती में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम किया था। उसमें बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बुलाया गया था। सीएम भगवंत मान ने महंगाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की और तंज कसते हुए कहा था कि भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करते  , वह यहीं नहीं रुके, बल्कि कहा कि मंच पर पूर्व मंत्री संजीव बालियान मौजूद हैं, वह अपने कान बंद कर लें, क्योंकि उनकी पार्टी के खिलाफ बोल रहा हूं और हां यह तो समाज का कार्यक्रम है,

                        अब तो आप को भी खुलकर बोल देना चाहिए। वहीं, प्रतिमा अनावरण के शिलापट से जाट शब्द हटाए जाने को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी टिप्पणी कर कहा था कि पुलिस ने जाट शब्द हटवा दिया, बालियान जी अपने आप बात कर लेंगे, नहीं तो जाट योगीजी को ही हटवा देंगे। चर्चा है कि इसके बाद ही भाजपा नेतृत्व ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को फाेन काल करके स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी नेतृत्व ने इस पर नाराजगी भी जताई है।
गलत था सीएम का बयान, मैंने तभी कर दिया था विरोध: बालियान 

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का कहना है कि उन्होंने मंच से ही भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था। कार्यक्रम सामाजिक था, कई राजनीतिक दलों के लोग मंच पर मौजूद थे। उसमें किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए थी, सीएम भगवंत मान ने जो बयान दिया, वह बहुत खराब था।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button