राष्ट्रीयहरियाणा

प्रदूषण पर वार: हरियाणा में RMC प्लांट्स पर बड़ा एक्शन

NGT के निर्देश के बाद एक्शन तेज, कई प्लांट बिना अनुमति के संचालित पाए गए

हरियाणा:हरियाणा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने वाले 108 प्लांट्स पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि 73 प्लांट्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

जांच में सामने आया कि राज्य में कुल 370 RMC प्लांट्स में से 186 बिना अनुमति के संचालित हो रहे थे। इन प्लांट्स से धूल, शोर और जल दोहन के कारण पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा था।

सबसे ज्यादा अनियमितताएं गुरुग्राम में पाई गईं, जहां कई प्लांट बिना अनुमति के चल रहे थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button