केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रकम मे कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है !
लखनऊ -: उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रकम मे कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है । शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय से सम्बद्ध 06 सहायक आयुक्तों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न जनपदों में रिक्त खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पदों पर तैनात किया गया है।
• ग्राम्य विकास विभाग के सहायक आयुक्तों की जनपदों में तैनाती
• मुख्यालय से सम्बद्ध 6 सहायक आयुक्तों को मिली तैनाती
• शासन ने जनपदों में खण्ड विकास अधिकारी के पद तैनात किया
शासन के निर्देशानुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित जनपदों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें सहायक आयुक्त सौरभ सिंह को खण्ड विकास अधिकारी जनपद इटावा में रिक्त पद के सापेक्ष तैनात किया गया है। सहायक आयुक्त राम खेलावन को खण्ड विकास अधिकारी जनपद झाँसी, सहायक आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह यादव को खण्ड विकास अधिकारी जनपद उन्नाव के रिक्त पद के सापेक्ष तैनात किया गया है। सहायक आयुक्त मारकण्डेय पाण्डेय को खण्ड विकास अधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर के रिक्त पद के सापेक्ष तैनात किया गया है। सहायक आयुक्त विवेक कुमार कटियार को खण्ड विकास अधिकारी जनपद सुल्तानपुर एवं सहायक आयुक्त महेश चन्द्र गौड़ को खण्ड विकास अधिकारी जनपद बागपत के रिक्त पद के सापेक्ष तैनात किया गया है।
आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों में कहा गया है कि इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन एवं आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं । विशेष सचिव रजनीश चन्द्र की ओर से जारी इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया गया है ।