main slide

नरसा द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षणों के फलस्वरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी !

गोरखपुर -:  पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षणों के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, कुवैत में 15 से 29 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली 22वीं सीनियर एशियाई हैंडबॉल (पुरुष) चैम्पियनशिप में भारतीय हैंडबॉल टीम (पुरुष) प्रतिभाग कर रही है, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ी श्री रविंद्र पाल सिंह का चयन हुआ है।

22वीं सीनियर एशियाई हैंडबॉल (पुरुष) चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ी श्री रविंद्र पाल
सिंह के चयनित होने पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सरंक्षक/नरसा श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर
रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा श्री अभय कुमार गुप्ता, मुख्य
वाणिज्य प्रबन्धक/पी.एम. एवं उपाध्यक्ष/नरसा श्री विजय कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं महासचिव/नरसा श्री
पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल/सचिव श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह तथा नरसा
पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button