main slideशिक्षा - रोज़गारहरियाणा
हरियाणा में निजी स्कूलों की मनमानी
शिक्षा विभाग ने शुरू की सर्जिकल स्ट्राइक

चंडीगढ़: हरियाणा में निजी स्कूलों की मनमानी और गुपचुप तरीके से फीस बढ़ाने के खेल पर शिक्षा विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। प्रदेश के 74 नामी निजी स्कूलों ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपने वित्तीय लेनदेन और फीस का ब्योरा (Form-6) सरकारी पोर्टल पर सार्वजनिक नहीं किया है। इस गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है।
हरियाणा शिक्षा नियमावली के तहत, हर निजी स्कूल के लिए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले अपनी आय, खर्च, शिक्षकों के वेतन और ली जाने वाली फीस का पूरा विवरण ‘फॉर्म-6’ के माध्यम से विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। विभाग की जांच में सामने आया है कि इन 74 स्कूलों ने जानबूझकर यह जानकारी छिपाई है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।





