पंजाब
अनुप्रीत कौर रंधावा हिरासत में,जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे मामले में बड़ा एक्शन
अधिग्रहित जमीन में कथित १.६३ करोड़ रुपये के गबन,तरनतारन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Punjab: अनुप्रीत कौर रंधावा के खिलाफ करीब १ करोड़ ६३ लाख रुपये के कथित गबन की जांच चल रही थी। इसी मामले में तरनतारन जिले की पटी पुलिस ने शनिवार सुबह करीब ७ बजे उनके आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की।मामला जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन में कथित वित्तीय अनियमितताओं और गबन से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे (अनुप्रीत कौर रंधावा)के लिए अधिग्रहित की गई जमीन से संबंधित है। आरोप है कि मुआवजा प्रक्रिया और भूमि अधिग्रहण से जुड़े फंड में कथित तौर पर वित्तीय गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग की आशंका है।हाईवे भूमि अधिग्रहण मामले में यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर अहम मानी जा रही है।





