उत्तराखंड

लद्दाख के बर्फ पर अमेरिकी कोच नताली बिखेर रहीं ‘फिगर स्केटिंग’ का जादू !

लेह -: ( देहरादून)-:  खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में इस बार ‘फिगर स्केटिंग’ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस खेल को पहचान दिलाने के पीछे अमेरिकी नागरिक और कोच नताली का बड़ा योगदान है, जो साल 2018 से बिना किसी स्वार्थ के लद्दाख के बच्चों को प्रशिक्षित कर रही हैं। ​नताली अमेरिका में सीनियर स्तर की फिगर स्केटर रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लद्दाख की प्राकृतिक झीलों और यहां के लोगों में स्केटिंग के प्रति जुनून ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। वे कहती हैं, “मेरा उद्देश्य इस कलात्मक खेल के जरिए स्थानीय समुदाय को कुछ लौटाना है। खेलो इंडिया में इसे शामिल करना भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का एक बड़ा रास्ता खोलेगा।”

उन्होंने भविष्य की उम्मीद जगाते हुए कहा कि देहरादून और लेह की तरह ही देशभर में बन रही इनडोर रिंक्स से खिलाड़ियों को सालभर अभ्यास करने का मौका मिलेगा, जिससे भारतीय प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर चमक सकेंगी।​

प्रमुख बिंदु:

  • ​निःस्वार्थ सेवा: 2018 से लद्दाख के गांवों में बच्चों को दे रही हैं मुफ्त प्रशिक्षण।
  • ​पहली बार: खेलो इंडिया विंटर गेम्स के इतिहास में पहली बार शामिल हुई फिगर स्केटिंग।
  • ​तकनीकी समझ: कोच ने ‘नोविस’ और ‘एडवांस्ड’ श्रेणियों के बीच के कलात्मक अंतर को समझाया।
  • ​रोल मॉडल: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही तारा प्रसाद को उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button