राष्ट्रीय

इन जगहों पर हीटवेव ( heatwave )को लेकर अलर्ट

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज मौसम गर्म हो सकता है. आसमान आमतौर पर साफ रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 6 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. 5 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान) 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी ने आज देश के 24 राज्यों में बारिश (Rain) होने और 6 राज्यों में भीषण लू ( heatwave ) चलने की संभावना जताई है. 6 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी के आस-पास के इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश या बूंदा-बांदी होगी.

आईएमडी के मुताबिक आज ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. आंधी की रफ्तार 40-50 किमी. प्रति घंटे से लेकर 30-40 किमी. प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. आईएमडी ने आज बिहार के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है.

इसके साथ ही पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लू के हालात बनने की संभावना है. आईएमडी ने बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक आज दक्षिण-पूर्व और आस-पास के दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, केरल-कर्नाटक-गोवा तटों के साथ-साथ अरब सागर के मध्य भागों, लक्षद्वीप-मालदीव, अंडमान सागर, दक्षिण और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है. पूर्वोत्तर अरब सागर, उत्तरी गुजरात तट के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन इलाके में तेज हवा (45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है. मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button