19 वाहनों पर कार्रवाई, रू 15.28 लाख का अधिरोपण — श्रीमती माला श्रीवास्तव
लखनऊ -: ( 01 मई 2026 ) -: प्रदेश में उपखनिजों के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान प्रारम्भ किया गया है। सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देश पर निदेशालय स्तर से यह अभियान जनपद लखनऊ में संचालित किया गया।
उपखनिजों के अवैध खनन व परिवहन पर सख्त कार्यवाही चला, विशेष प्रवर्तन अभियान -: अभियान के दौरान की गई सघन जांच में अधिकांश वाहन वैध परिवहन प्रपत्रों के साथ संचालित पाए गए। वहीं, जिन वाहनों में अवैध परिवहन अथवा ओवरलोडिंग पाई गई, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस क्रम में कुल 19 वाहनों पर रू15,28,490 का अधिरोपण किया गया, जिसमें से रू 11,25,290 की धनराशि राजकोष में जमा कराई गई।
श्रीमती माला श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए निदेशालय स्तर से 20 प्रवर्तन टीमें विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गई हैं। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य राज्यों से आने वाले उपखनिजों का परिवहन केवल आईएसटीपी (ISTP) के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपदों में स्थित खनन क्षेत्रों में स्रोत बिंदु (Source Point) पर ही निर्धारित मानकों के अनुरूप लोडिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।




