हरियाणा

जगाधरी में टूटी सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

सेक्टर-17 हूडा स्थित स्कूल के बाहर जर्जर सड़क पर जताया विरोध, जल्द मरम्मत की मांग

,Haryana:आम आदमी पार्टी ने जगाधरी के सेक्टर-17 हूडा क्षेत्र में खराब सड़क व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद स्कूल के मुख्य गेट के बाहर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना था कि स्कूल के बाहर सड़क पूरी तरह टूटी हुई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक और स्थानीय लोग गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल भान ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया। वहीं, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिराग सिंघल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खराब सड़कें न केवल यातायात को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुकी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button