बिछवां – बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सांडा स्थिति काली नदी के किनारे बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर मंगलवार को बैसाख की तेरस को बिशाल मेला लगा। मेले में गैर जनपदों से आये श्रद्धालुओं ने मेले में आकर बाबा की समाधि पर नेजा, प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। मेले में श्रद्धालुओं ने मेले में भंडारे का आयोजन भी किया जिसमें लोगों ने भंडारे का आनंद लिया । सुबह से ही श्रद्धालु मेले में पहुंचने लगे थे। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से थाना पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। इस बार नदी पर काफी तादाद में पुलिस लगाई गई जिसके चलते लोगों को नहाने नहीं दिया गया। मेले में इस बार काफी रौनक दिखी ,
पुलिस की सख्ती के चलते इस बार लोगों को नहीं मिला काली नदी मैं नहाने का मौका
बिकासखंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सांडा स्थिति काली नदी के किनारे बाबा लालपुरी की तपोस्थली है। जहां बर्ष में चार बार मेला लगता है। मंगलवार को बैसाख की तेरस को बाबा की तपोस्थली पर बिशाल मेला लगा। जिसमें सुवह से ही पड़ोसी जनपदों एटा, इटावा, फरुखाबाद , कन्नौज , कानपुर, कानपुर देहात , औरय्या, कासगंज , बरेली , वदांयू आदि जनपदों के श्रद्धालु आने लगे।
-
-
जनसुनवाई में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा लखनऊ: 31 अगस्त, 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार, पेयजल, जलनिकासी सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को मंत्री श्री शर्मा के समक्ष रखा। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना है। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार तथा अन्य उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी शिकायतों में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिले। पेयजल एवं जलनिकासी से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने नगर निकायों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जलभराव एवं जलनिकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासन की योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी सुगमता से पहुंचे !
August 31, 2026
मेले में श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर मत्था टेक व प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। श्रद्धालुओं ने मनौतियां पूरी होने पर नेजा भी चढाये। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा के दरवार में जो सच्चे मन से मनौती मांगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। मेला में खेल, खिलौना , मिट्टी के बर्तन , चाट ,पकौड़ी, मिठाई की दुकानें रात से ही सज गई थी। इस बार मेले में काफी तादात में झूले लगे जिनका लोगों ने काफी लुफ्त उठाया।
दुकान में भी काफी तादाद में लगी रही । जिन पर बढ़े बूढ़े, महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की और जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने बाबा की समाधि पर बच्चों का अन्नप्राशन व मुंडन संस्कार भी कराया। मेले में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में थाना पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद दिखाई दी। उप निरीक्षक दिनेश सिंह के साथ उप निरीक्षक राकेश शर्मा व कांस्टेबल मनीष कुमार के साथ कांस्टेबल लेखराज व विभिन्न स्थानों से 37 पुलिस कर्मचारी मेले में विभिन्न जगह ड्यूटी करते नजर आए। साथी मेले में पेयजल की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान नगला कोठी योगेंद्र से के द्वारा मीठा व शीतल जल वितरण कराया गया।