मनोरंजन

‘एक बाल्टी खून…’ Dhurandhar 2 के क्लाइमेक्स में Ranveer का हो गया था बुरा हाल, 20 दिन में पूरी हुई थी शूटिंग

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) की कमाई की रफ्तार अभी कम होने वाली नहीं है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की यह एक्शन फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। जहां दर्शक फिल्म के जबरदस्त एक्शन और शानदार कहानी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं पर्दे के पीछे भी उतनी ही कड़ी मेहनत की गई थी। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में, उन मुश्किल हालात के बारे में की जिनमें फिल्म का जबरदस्त क्लाइमेक्स शूट किया गया था। 

  • ‘धुरंधर 2’ का क्लामेक्स शूट होने में लगे थे 20 दिन
  • 48 डिग्री तापमान में शूट किया था एक्शन सीक्वेंस
  • रणवीर सिंह की हो गई थी बुरी हालत

मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने उन बेहद मुश्किल हालात के बारे में बताया जिनके बीच ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्लाइमेक्स शूट किया गया था।

क्लाईमेक्स शूट होने में लगे थे 20 दिन

करनदीप ने बताया कि टीम ने क्लाइमेक्स सीन को शूट करने में लगभग 15 से 20 दिन लगाए, जिसमें रिहर्सल भी शामिल थी। यह शूटिंग लुधियाना के बाहरी इलाके में बेहद मुश्किल हालात में हुई थी। उन्होंने कहा, ‘हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री था। आस-पास कहीं भी एक भी पेड़ या छांव नहीं थी’। लोकेशन ने भी चुनौती को और बढ़ा दिया था। एक्शन सीन एक इंडस्ट्रियल सेटअप में फिल्माया गया था, जो मेटल के कंटेनरों, गाड़ियों और खड़ी मालगाड़ियों से घिरा हुआ था। उन्होंने बताया, ‘हमारे आस-पास मौजूद हर मेटल की सतह से गर्मी टकराकर वापस आ रही थी। एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर, और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं। हम इन सबके ठीक बीच में शूटिंग कर रहे थे। एक्शन सीन के दौरान जलते हुए कंटेनरों पर कूदते समय एक्टर ने एक भारी पठानी सूट पहना हुआ था, जिसके ऊपर एक लेदर जैकेट और एक ओवरकोट था।

कितना नकली खून हुआ था इस्तेमाल

एक और चौंकाने वाली बात यह थी कि शूटिंग के दौरान कितना नकली खून इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा, ‘हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वह चौकाने वाला है। हमने एक हफ्ते में एक पूरी बाल्टी खून खत्म कर दिया। लेकिन इतनी गर्मी में भी रणवीर ने पूरी शूटिंग शांति से की। उन्होंने एक भारी विग भी पहना था, इतनी ज्यादा गर्मी में भी रणवीर ने बेहद समर्पित तरीके से काम किया’। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, कबीर बेदी, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button