हथियारबंद लुटेरे से भिड़ गई 70 साल की बुजुर्ग महिला

नागौर। भंवरी देवी (elderly lady) ने बताया कि बदमाश ने उससे पानी मांगा था। इंसानियत के नाते पानी पिला दिया। इसके बाद वह पीछे-पीछे अंदर आ गया और गले पर झपटा। मैंने उसे दो-तीन लात मारी। उसने चाकू से पलटवार किया। भंवरी देवी के परिजनों ने बताया सोने की कंठी करीब 90 हजार रुपए की थी। यह कंठी भंवरी के पति ने उसके लिए बनवाई थी। पति अस्पताल में इलाज के दौरान मौजूद रहे और पत्नी (elderly lady) का हौसला बढ़ाते रहे।
पानी से भरा बर्तन लाई और फेरीवाले को पानी पिला दिया। भंवरी देवी जैसे ही घर के अंदर घुसी तो फेरीवाला भी पीछे-पीछे घर में घुस आया। भंवरी देवी ने गले में डेढ़ तोला (15 ग्राम) सोने की कंठी पहनी हुई थी। हमलावर के हाथ में चाकू था। शोर मचाया तो पड़ोस में खेलने गई दो पोतियां भागकर घर पहुंची।
उन्होंने दादी की हालत देखी तो सहम गई। 10 वर्षीय बड़ी पोती दौड़कर पड़ोस में गई और रिश्तेदार सहदेव को सारा माजरा बताया। गांव के कुछ युवाओं को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एक्टिव हो गए। गांव वालों ने अपने स्तर पर नाकाबंदी की और गलियों में घूमने वाले कुछ संदिग्ध फेरीवालों को दबोच लिया।


