ब्रेकिंग न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाकाल दर्शन बिना किए लौटे रणबीर-आलिया

उज्जैन ।  महाकाल दर्शन (Mahakal Darshan) के लिए उज्जैन आए बॉलीवुड कपल आलिया भट्‌ट और रणबीर कपूर हिंदू संगठनों के विरोध के बाद बिना दर्शन (Mahakal Darshan) किए ही वापस लौट गए। वे इंदौर गए हैं। वहां से मुंबई के लिए निकलेंगे। अमिताभ बच्चन फिल्म में प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं नागार्जुन, हिस्ट्री का नॉलेज रखने वाले आर्कियोलॉजिस्ट अजय का रोल प्ले कर रहे हैं। मौनी के रोल का नाम है दामयंती।

हालांकि, उनके साथ आए फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन और पूजा की। अयान को हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए। जो कि फिल्म के डायरेक्टर अयान के दोस्त भी हैं। जिसके बाद तीनों सीधा उज्जैन कलेक्टर के बंगले पहुंचे। हंगामा शांत होने के बाद सिर्फ डायरेक्टर अयान ही मंदिर गए और दर्शन किए। चूंकि, आलिया प्रेग्नेंट हैं और हंगामे की वजह से उन्हें धक्का न लग जाए, इसीलिए उन्होंने जाने से मना कर दिया। रणबीर भी नहीं गए।

हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर खुद बता चुके हैं कि उन्हें बीफ (गोमांस) पसंद हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को जवाब देना होगा। स्टार कपल शाम 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे, फिर यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे।

दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ थे। इससे पहले कपल ने एक वीडियो जारी कर उज्जैन आने की जानकारी दी थी। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की। रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए महाकाल से आशीर्वाद लेने उज्जैन आए थे। लेकिन जब उन्हें मंदिर में विरोध और हंगामे की खबर मिली, तो वे वापस लौटने लगे। इसी बीच रास्ते में उनके पास उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह का कॉल आया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button