
पुडुचेरी (top in exam) के कराईकल में एक छात्र को परीक्षा में टॉप (top in exam) करना भारी पड़ गया। सेकंड टॉपर की मां ने उसे जहर देकर मार दिया। इसके बाद पुलिस ने विक्टोरिया को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब उसकी मां ने उससे पूछा कि क्या उसने स्कूल में कुछ खाया, तो उसने बताया कि उसने जूस पिया था, जो चौकीदार ने उसे दिया था।
बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला को छात्र के अव्वल आने पर जलन होती थी। उसने हाल ही में अपनी क्लास में टॉप किया था। इससे परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहे छात्र की मां विक्टोरिया दुखी थी।
इसके चलते उसने बाला को मारने की योजना बनाई। CCTV फुटेज खंगालने पर महिला चौकीदार को जूस देती नजर आई। बाद में, उसकी पहचान बाला के क्लासमेट अरुल मैरी की मां विक्टोरिया के रूप में हुई।मृतक छात्र की पहचान बाला मणिकंदन (13) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता राजेंद्रन और मालती के साथ कराईकल की नेहरू कॉलोनी में रहता था। वह कराईकल के प्राइवेट स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ता था।

