मोनालिसा(Monalis) ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज
मोनालिसाs: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा(Monalis) ने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेरों तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है. इसमें वो अपनी ननद रिया सिंह के साथ नजर आ रही हैं और ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं. देखिए फोटोज….
दरअसल, मोनालिसा ने इंस्टाग्रामपर ननद रिया सिंह के साथ अपनी तस्वीरें उनके जन्मदिन के मौके पर शेयर की थी. इसमें एक्ट्रेस को रिया के साथ पोज देते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है. ननद-भाभी के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि मोनालिसा और रिया पहले तो सोफे पर घुटने के बल बैठकर पोज दे रही हैं और ग्लैमरस अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं.
इसके अलावा एक्ट्रेस मिनी ड्रेस में और खेतों में पोज दे रही हैं. इसमें दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है. इनकी ग्लैमरस अदाएं और खूबसूरती देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं. तस्वीरों में तो एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है. इस पर लोग ढेरों लाइक्स कर रहे हैं.
तस्वीरों में रिया और मोनालिसा को साथ में पोज दे तो रही हैं और साथ में शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों ने साथ में फोटो शेयर किया है. इससे पहले भी दोनों की तस्वीरें सामने आती रही हैं.
एक्ट्रेस अपनी ननद को बहन, दोस्त सब कुछ मानती हैं. वो उनके लिए ननद से भी बढ़कर हैं. उनके साथ मोनालिसा अपनी हर बात शेयर करती हैं. इनका रिश्ता भले ही ननद और भौजाई का है मगर बॉन्डिंग एक दोस्त और बहन की है.
मोनालिसा बिजी शेड्यूल से भी वक्त निकालकर ननद रिया के साथ घूमने और क्वालिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं. बहरहाल, इनकी लेटेस्ट तस्वीरों को 39 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इन्हें साथ में काफी पसंद किया जा रहा है.

