राष्ट्रीय

सुखोई-30 एमकेआई(Sukhoi-30 MKI) ने हवा में भरा ईंधन

इंडियन एयरफोर्स और उसके जाबांज पायलट हमेशा से अपने मजबूत हौसले और इरादों के लिए जाने जाते हैं. आसमान में करतब दिखाने की बात हो या विमानों के साथ कदमताल करना, ऐसे हर हुनर में भारतीय वायुसेना के जवान अव्वल हैं. इंडियन एयरफोर्स के प्लेन Su-30MKI (Sukhoi-30 MKI) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह फाइटर जेट्स फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स के टैंकर एयरक्राफ्ट से हवा में ईंधन भर रहे हैं.

जमीन से कई हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए हवा में फ्यूलिंग लोगों के लिए एक दिलचस्प नजारा रहा है. इससे पहले 2020 में जब फ्रांस से राफेल विमान भारत पहुंचे थे तो उन्हें भी हवा में ईंधन भरा था.
सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का एक घातक फाइटर जेट है. यह सुखोई-27 का एडवांस्ड वर्जन है. इस लड़ाकू विमान का निर्माण भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड करती है. यह फाइटर जेट अधिकतम 2120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है. इसमें ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है जो एक मिनट में 150 राउंड फायर करती है.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button