सुधांशु त्रिवेदी कमजोर श्रेणी के सी ग्रेड बूथों पर आयोजित बैठकों को संबोधित

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व विधानसभा और उत्तर विधानसभा में कमजोर श्रेणी के सी ग्रेड बूथों की वार्ड स्तर पर आयोजित बैठकों को संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, रामअवतार कनौजिया उपस्थित रहे।
पूर्व विधानसभा में जमुना पैलेस लव कुश नगर इंदिरा नगर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में बूथ संख्या 196,197,198 पर बूथ अध्यक्ष अमन दीवान, अर्जुन वाल्मीकि, प्रवीण बाल्मिकी
और उत्तर विधानसभा में फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में बूथ संख्या 323, 324 व 333 पर मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह शक्ति केंद्र संयोजक अशोक द्विवेदी बूथ अध्यक्ष मनीष राजपूत, अशोक सैनी व शिवम द्विवेदी के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ विजय के लिए विभिन्न समीकरणों पर चर्चा की । विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व प्रभावशाली व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया जिनसे सुधांशु त्रिवेदी ने संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।


