मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora’के लेटेस्ट लुक पर दिल हार बैठे फैंस

मुंबईः अगर बॉलीवुड में ऐसी कोई हसीना है जो अपने जबरदस्त लुक्स से फैंस को हैरान करती आई हैं, तो उनमें मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora’)  का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. चाहे वह उनकी मॉर्निंग वॉक हो, कोई ईवेंट, उनके शोज की शूटिंग हो, पार्टी लुक्स, या फिर रेस्टोरेंट लुक, मलाइका हर बार अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. यही नहीं, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी तस्वीरों से भी मलाइका इंटरनेट का टेंपरेचर बढ़ा देती हैं. एक बार फिर मलाइका अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं.
लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं, उनका ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें बैकलेस गोल्डन आउटफिट में पोज देते देखा जा सकता है.
मलाइका ने अपना मेकअप कम से कम रखा और रिंग फिंगर और कुछ ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया है.
कहने की जरूरत नहीं है कि मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं.
उनके पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन फायर इमोजी से भरे होते हैं.
वहीं गॉर्जियस, खूबसूरत, प्रिटी और हार्ट इमोजी के जरिए भी मलाइका की तस्वीरों पर फैन प्यार लुटाते हैं.
मलाइका के लुक पर फैन या फॉलोअर्स के ही नहीं, बीएफएफ करीना कपूर खान के कॉमेंट भी बेहद खास होते हैं.
अक्सर मलाइका को अपनी गर्ल गैंग के साथ भी अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट करते देखा गया है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button