स्टॉक मार्केट में ये मुमकिन; 1 लाख का निवेश से रकम अब 8.40 लाख;

बैंक में आप निवेश कर लीजिए, लेकिन सिर्फ 3 माह में 2000 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल पाना नामुमकिन सा है। हालांकि, स्टॉक मार्केट में ये मुमकिन है। स्टॉक मार्केट में एक पेनी शेयर ने सिर्फ तीन माह में 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
राजस्थान शिक्षा विभाग ने ग्रेड सेकंड भर्ती; 9 हजार 760 पदों के प्रस्ताव भेजा;
किस कंपनी ने दिया रिटर्न:
इस स्टॉक का नाम है-एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड। यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक NSE पर 16 नवंबर 2021 को 9.75 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, तीन माह बाद अब स्टॉक की कीमत 209.85 रुपए हो गई है। पिछले एक हफ्ते में, इस स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। इस दौरान यह मल्टीबैगर स्टॉक 172.75 रुपए से बढ़कर 209.85 रुपए के स्तर पर पहुंचा है। ये 21.50 फीसदी का रिटर्न है।
पिछले एक महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 72 रुपए से बढ़कर 209.85 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है, इस अवधि में लगभग 190 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 2 महीनों में, यह मल्टीबैगर स्टॉक 24.95 रुपए से बढ़कर 209.85 रुपए के स्तर पर पहुंचा है। इस छोटे से समय में लगभग 740 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
रकम के हिसाब से समझें:
अगर किसी निवेशक ने तीन माह पहले स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया था तो उसकी रकम आज 21.50 लाख रुपए हो गई है। वहीं, 2 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख का निवेश करने वाले की रकम अब 8.40 लाख हो गई होगी। निवेशक ने सिर्फ एक महीने पहले शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसकी रकम 2.90 लाख हो गई होगी।


