मनोरंजन

सारा अली खान ने सब के सामने मांगी माफी

बॉलीवुड स‍ितारों के स‍िक्‍योरिटी गार्ड अक्‍सर सुर्खियों में आ जाते हैं, चाहे सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा हो या फिर शाहरुख खान का बॉडीगार्ड रवि. लेकिन सोमवार को सारा अली खान के स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि खुद सारा को उसके लिए माफी मांगनी पड़ी. सारा के सबके सामने इस तरह माफी मांगने की बात उनके फैंस को खूब पसंद आई है और सोशल मीडिया पर एक्‍ट्रेस के इस अंदाज की जमकर तारीफ भी हो रही है.

दरअसल सोमवार को, सारा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ के लॉन्‍च पर पहुंचीं. इस गाने में सारा जबरदस्‍त अंदाज में साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. इस लॉन्‍च के मौके पर सारा इवेंट में खूब नाचती और मस्‍ती करती नजर आईं. इस वीडियो में द‍िखाया गया है कि इवेंट खत्‍म होने के बाद सारा अपनी कार के पास जा रही थीं और वह आसपास खड़े मीडियावालों से पूछ रही थीं, ‘क‍िधर है, क‍िधर है, ज‍िसको गिराया.’ सभी लोग उन्‍हें बातने लगे तभी सारा कहती हैं, ‘ज‍िसको ग‍िराया वो चले गए.’ सारा पलटकर अपने स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड को समझाती हैं, ‘आप प्‍लीज क‍िसी को धक्‍का मत दो, प्‍लीज ऐसा मत करो.’ इसके बाद सारा ने सभी से गार्ड की तरफ से माफी मांगी.

बता दें कि सारा अली खान फिल्‍म ‘अतरंगी रे’ में धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. इस फिल्‍म में सारा एक ब‍िहारी लड़की बनी हैं, ज‍िसकी तम‍िल लड़के धनुष से जबरदस्‍ती शादी कर दी जाती है. इस फिल्‍म के र‍िलीज हुए पहले गाने में सारा अपने ही ‘पति’ यानी धनुष की शादी में मजेदार अंदाज में डांस करती द‍िख रही हैं. आप भी देखें ये गाना.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button