मनोरंजन

इंदिरा गांधी का रियल कैरेक्टर :बेल बॉटम

मुंबई. जासूसी पृष्ठभूमि पर बनी आगामी थ्रिलर फिल्म ‘बेल बॉटम’ के निर्देशक रंजीत एम तिवारी का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत फिल्म के सभी किरदारों को पूरी जिम्मेदारी से दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ इंदिरा गांधी के किरदार में लारा दत्ता की छवि सुर्खियां बटोर रही है, जिसे विक्रम गायकवाड़ और उनकी टीम ने ‘प्रोस्थेटिक्स’ की सहायता से बनाया है. फिल्म में उनका रियल कैरेक्टर दिखाया गया है.

फिल्म में दिखाए गए ऑपरेशन के दौरान उन्होंने जैसा एक्शन लिया था, इसमें उनका वही असली रूप दिखाया गया है. इंदिरा गांधी के कैरेक्टर में कोई जोड़-तोड़ नहीं किया गया है. अक्षय कुमार ने इसमें लीड रोल किया है. वे रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं और इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं.

‘बेलबॉटम’ 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जिसमें भारतीय खुफिया एजेंसी का एक एजेंट (कुमार) पर हाईजैक कर लिए गए विमान से 200 लोगों को छुड़ाने की जिम्मेदारी है. तिवारी ने कहा कि टीम ने यह सुनिश्चित किया कि गांधी के किरदार के साथ किसी भी तरह की ‘सिनेमाई स्वतंत्रता’ न ली जाए.

उन्होंने कहा, ‘हमने उस किरदार को लिखने के दौरान बेहद जिम्मेदाराना रवैया अपनाया. हमने यह नहीं सोचा कि ‘चलो सिनेमाई स्वतंत्रता के लिए यह करते हैं.’ हम जिधर जा रहे थे, उसकी तरफ आश्वस्त थे. सीबीएफसी ने भी बिना किसी कट के फिल्म को पास कर दिया है.’ निर्देशक ने कहा कि फिल्म की कहानी में गांधी की उपस्थिति जरूरी थी और उन्हें केवल ‘इफेक्ट’ के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास नहीं किया गया है. अक्षय कुमार ने इस फिल्म की शूटिंग महज 35 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. इस फिल्म की शूटिंग लंदन और स्कॉटलैंड में की गई है. इसकी शूटिंग को रिकॉर्ड 35 दिनों में ही पूरा कर लिया गया था.

 

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button