मनोरंजन

कोरोना की तवाही के बिच रिया चक्रवर्ती ने किया ऐलान, जीसे भी मदत चाहिए मैसेज करे

नई दिल्ली :कोरोना के दौरान सोशल मीडिया लोगों की मदद करने का बड़ा माध्यम बन चुका है। सिलेंडर, बेड और दवाओं की कमी के बीच कई सिलेब्स मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं तो कई मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन सिलेब्स में अब रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है। रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मैसेज लिखा है कि इस मुश्किल वक्त में सबको एक हो जाना चाहिए। साथ ही लिखा है कि अगर मुझसे कोई मदद चाहिए तो DM करें।

रिया ने लिखा है, कठिन वक्त पर एकजुट होने की जरूरत है, उन सबकी मदद कीजिए जिनकी कर सकते हैं…छोटी मदद या बड़ी मदद, हेल्प तो हेल्प होती है…मैं अगर किसी काम आ सकती हूं तो मुझे (इंस्टा पर डायरेक्ट मैसेज) करें। दयालु बनें।

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर ज्यादा ऐक्टिव नहीं हैं। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उनके खिलाफ सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांचें चल रही हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button