करोड़ों का बजट स्वाहा फिर भी नगर पालिका नंगी की नंगी , विकास कार्य न होने से नाराज सभासद नें किया आत्मदाह का प्रयास मचा हड़कंप !
सीतापुर -: ( विचार सूचक ) – : लहरपुर जनपद ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में कभी अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाने वाली नगर पालिका लहरपुर अपनी दुर्दशा के लिए आंसू बहाती देखी जा रही है। सभासद आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। विकास का पैसा कमीशन की भेंट चढ़ता जा रहा है उसमें सत्ताधारी नेताओं से लगाकर पालिका अध्यक्ष, पालिका कर्मचारी, जे ई अधिशासी अधिकारी बाबू कोई अछूता नहीं है।
नगर में विकास कार्य न होने से सभासद सहित आम जनता नाराज है। इसी कड़ी में बाजदारी टोला के वर्तमान सभासद आफताब आलम ने वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायतें की किंतु इसके बावजूद कार्य न होने से नाराज आफताब आलम नगर पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए नौबत यहां तक आ गई सभासद आफताब आलम ने अपनी ही मोटरसाइकिल का पेट्रोल निकाल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसको वहां पर मौजूद लोगों व अन्य सभासदों ने पकड़कर किसी तरह विफल कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी अनूप राय मौके पर आए और सभासद को काफी समझा बूझाकर मामला शांत किया। पूरे नगर में कहीं पुलिया टूटी तो कहीं पत्थर कहीं गंदा पानी सड़क पर बहता है तो कहीं कूड़े करकट के ढेर आपको सड़कों पर पड़े मिल जाएंगे। जबकि हर माह करोड़ों का बजट स्वाहा हो रहा है। आप इससे सहज अनुमान लगा सकते हैं जब सभासद कार्य के लिए आत्महत्या करने को विवश है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

