महानिदेशक (सुरक्षा) श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया !
लखनऊ -: ( 05 अक्टूबर, 2026 ) -: उत्तर रेलवे के महानिदेशक (सुरक्षा) श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने आज लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण कर स्वच्छता, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और चल रहे उन्नयन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वॉशरूम, स्टेशन परिसर तथा वहां चल रहे उन्नयन कार्यों को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने वंदे भारत अनुरक्षण शेड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने स्टेशन पर स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा चल रहे कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।