uncategrized
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की ,दी शुभकामनाएं !
लखनऊ -: (03 सितम्बर 2026 )- : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्माष्टमी के पुनीत व पावन पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के गीता में दिए गए उपदेश उनके आदर्श ,उनके कर्मयोग का ज्ञान आज भी प्रासंगिक हैं ।
हम सबको उनके उपदेशों व आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए ।भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रेम ,सौहार्द व आपसी भाईचारे की भावना और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का त्यौहार मनाए।यह त्यौहार सभी के जीवन मे खुशियां लेकर आये।

