main slide

तुर्किये से नजदीकी बढ़ा आतंकियों की फौज बना रहा पाकिस्तान, नवंबर-दिसंबर में बड़ी साजिश के इनपुट।

जम्मू-कश्मीर -: ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े जिन ठिकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा था, उन्हें पुराने स्वरूप में खड़ा करने के बजाय अब नए ठिकानों और छोटे नेटवर्क के जरिए गतिविधियां बहाल करने की कोशिश हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकानों के तबाह होने के बाद बिखरे नेटवर्क को अब फिर से खड़ा किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक नवंबर से दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button